27 मई 2018 को ओकओवर से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा "पॉलिथिन हटो, पारर्यरण बचाओ अभियान -2018"

दिनांक 27 मई, 2018 को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने साप्ताहिक पोलीथीन उन्मूलन कार्यक्रम “पोलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान-2018“ के अन्तर्गत पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित सफाई अभियान का शुभारम्भ करते हुए सभी 800 प्रतिभागियों को 11 अलग अलग स्थानों के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को पाॅलीथीन प्रयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई एवं पर्यावरण विभाग द्वारा प्रकाशित पाॅलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ विषय पर पुस्तिका का विमोचन किया। माननीय मुख्य मंत्री महोदय ने लगभग 800 स्वच्छता प्रतिभागियों जिसमें विभिन्न सकूलों से लगभग 350 बच्चे, नेहरू युवा केन्द्र से 40 स्वयंसेवी, हिमाचल प्रदेश होम गार्ड से 40 जवान, कोटशेरा कालेज से 40 छात्र-छात्रा, 30 वन कर्मी, 20 लोक निर्माण विभाग कर्मी, नगर निगम शिमला से 150 कर्मचारी, पर्यावरण विभाग से 55 कर्मचारी/अधिकारी तथा अन्य विभागों से लगभग 60 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें यह बताया कि वर्तमान समय में पैकेजिंग प्लास्टिक का कचरा एक विकराल रूप धारण कर पर्यावरण प्रबन्धन में बड़ा रोड़ा बन रहा है तथा इसके प्रबन्धन के लिए उचित पग उठाए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर आयोजित सफाई अभियान के दौरान तेरह अलग अलग वार्डों के मुख्य स्थानों - अन्तर्राजीय बस स्टैंड टूटी कण्डी से लाल-पानी, खलीनी से कनलोग, माल रोड़ से चोेैड़ा मैदान, छोटा शिमला से संजोली, कसुम्पटी, धोबी घाटी, मजीठा हाउस, बैनमोर, जाखू आदि क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। इस अभियान के दौरान कुल 26.255 टन कचरा एकत्रित हुआ जिसमें से लगभग 8.470 टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया । इस कचरे को शिमला स्थित नगर निगम के कचरा निष्पादन से उर्जा संयन्त्र में उर्जा उत्पादन कर उचित रूप से निष्पादन किया गया। पाॅलीथीन उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक जिले में भी सफाई अभियान चलाए गए।

पॉलिथिन उन्मूलन अभियान के लिए दिशानिर्देश Download

पॉलीथीन हटाओ

ध्वज बंद समारोह

पॉलीथीन हटाओ 2

माननीय मुख्यमंत्री ओथ ले रहे हैं

पॉलीथीन हटाओ 3

पुस्तिका

पॉलीथीन हटाओ 4

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तिका जारी करना

शिमला में सफाई अभियान

पॉलीथीन हटाओ 5
पॉलीथीन हटाओ 6
पॉलीथीन हटाओ 7
पॉलीथीन हटाओ 8
पॉलीथीन हटाओ 9
पॉलीथीन हटाओ 10
पॉलीथीन हटाओ 11
पॉलीथीन हटाओ 12
पॉलीथीन हटाओ 13
पॉलीथीन हटाओ 14

राज्य के अन्य हिस्सों में स्वच्छता अभियान

पॉलीथीन हटाओ 15
पॉलीथीन हटाओ 16
पॉलीथीन हटाओ 17
पॉलीथीन हटाओ 18
पॉलीथीन हटाओ 19
पॉलीथीन हटाओ 20
पॉलीथीन हटाओ 21
पॉलीथीन हटाओ 22

समाचार और मीडिया कवरेज

पॉलीथीन हटाओ मीडिया और समाचार फोटो

समाचार और मीडिया कवरेज

पॉलीथीन हटाओ 23
पॉलीथीन हटाओ 24
पॉलीथीन हटाओ 26
पॉलीथीन हटाओ 27
पॉलीथीन हटाओ 28
पॉलीथीन हटाओ 29
पॉलीथीन हटाओ 30
पॉलीथीन हटाओ 31
पॉलीथीन हटाओ 32
पॉलीथीन हटाओ 33
अंतिम संशोधित तिथि : 25-01-2019
संशोधित किया गया: 11/03/2024 - 14:12
शीर्ष पर वापस जाएँ